Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/वाहन चालक से मारपीट को लेकर सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 4, 2020

सहरसा/वाहन चालक से मारपीट को लेकर सड़क जाम

सहरसा। थाना क्षेत्र के भवटिया चौक पर मंगलवार को वाहन चालक के साथ मारपीट करने को लेकर वाहन चालकों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार वाहन चालक चंदौर निवासी इंदल कुमार अपनी वाहन लेकर जा रहा था। उसी दौरान साइड लेने को लेकर दूसरे वाहन चालक के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की घटना से आक्रोशित वाहन चालकों ने सड़क पर ही वाहन को लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी जयशंकर प्रसाद जाम स्थल पहुंचकर आक्रोशित चालक को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक के आवेदन पर मारपीट में शामिल लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।