Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/चोरी की गई ट्रैक्टर अररिया से बरामद, नेपाल खपाने के फिराक में था चोर crime news supaul - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

सुपौल/चोरी की गई ट्रैक्टर अररिया से बरामद, नेपाल खपाने के फिराक में था चोर crime news supaul


सुपौल। थाना क्षेत्र से विगत शुक्रवार की रात चोरी हुए ट्रैक्टर को एसएसबी के सहयोग से सीमावर्ती अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। हालांकि चोर मौके से चकमा देकर भागने में सफल रहा। बरामद महिद्रा डी आई 415 ट्रैक्टर रजवाड़ा निवासी मु. नईम उद्दीन की है जिसे विगत शुक्रवार को चोर उठा ले गया था। रात्रि में कोशिकापुर के समीप नेपाल दाखिल होने के क्रम में एसएसबी के जवानों ने उनका पीछा किया तो वे ट्रैक्टर को वहीं छोड़ मौके से भाग गए। एसएसबी द्वारा बरामदगी के उपरांत उक्त ट्रैक्टर को फुलकाहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर में रखे कागजात की जांचोपरांत छातापुर थाना को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन पुलिस बल के साथ फुलकाहा थाना पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर ट्रैक्टर को छातापुर लाया। जानकारी अनुसार अपराधी ट्रैक्टर के साथ नेपाल बॉर्डर पार कर नेपाल भागने की फिराक में था क्योंकि नेपाल में इसकी काफी कीमत मिल जाती है। परंतु बॉर्डर पर हालिया तनातनी की वजह से नेपाली पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया। इस बीच एसएसबी के जवानों ने भी शक होने की वजह से उनका पीछा किया। जिसके बाद घबराए हुए ट्रैक्टर चोर ने ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ी कर दी और अपने एक साथी की अपाचे गाड़ी पर बैठ कर गाड़ी का चालक भाग गया। गौरतलब है कि ट्रैक्टर के मालिक द्वारा उक्त संदर्भ में चोरों के खिलाफ छातापुर थाना कांड संख्या 184/ 20 दर्ज कराया था। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर को फुलकाहा थाना से यहां लाया गया है। साथ ही अररिया पुलिस की मदद से अचरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी जयनारायण यादव के पुत्र मुकेश यादव की गिरफ्तारी की गई है। जिसे पूछताछ कर अपराधियों की शिनाख्त में जुटी हुई है जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।