Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/43 कार्टन विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

MADHEPURA NEWS/43 कार्टन विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त

थाना क्षेत्र भतनी ओपी अंतर्गत भोकराहा गांव से पुलिस ने 43 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वैन को छोड़ कर चालक और तस्कर फरार हो गया। भतनी ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भतनी ओपी के टेगराहा सिकियाहा पंचायत स्थित भोकराहा गांव से पश्चिम नदी की ओर जानेवाली सड़क से पिकअप वैन में काफी मात्रा में शराब की खेप ले जायी जा रही है।

ओपीध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई श्रीनारायण पाठक, एएसआई अनिल कुमार भारती, पीएलवी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ भोकराहा गांव पहुंचे तो देखा कि बीआर 11 जीसी 8172 पिकअप वैन सडक के किनारे खड़ा कर चालक फरार है। पिकअप वैन के पीछे का भाग प्लास्टिक से ढका हुआ था। वैन की तलासी लेने पर ऊपर के हिस्से में पानी का बोतल और नीचे शराब का कार्टून रखा मिला। वैन के अंदर 43 कार्टन में 387 लीटर विदेशी शराब बरामद मिली। मौके पर ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई श्रीनारायण पाठक, एएसआई अनिल कुमार भारती, पीएलवी बब्लू कुमार आदि मौजूद रहे।