Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सर्वोत्तम एवं उत्कृष्ट समाज के निर्माण हेतु एक श्रेष्ठ जन प्रतनिधित्व प्राप्त हो ताकि जनता को उनका अधिकार और हक मिले:सुमन सौरभ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

सहरसा।सर्वोत्तम एवं उत्कृष्ट समाज के निर्माण हेतु एक श्रेष्ठ जन प्रतनिधित्व प्राप्त हो ताकि जनता को उनका अधिकार और हक मिले:सुमन सौरभ

: जनतांत्रिक लोक हित पार्टी के जिला कार्यालय सहरसा में लॉक डाउन का पालन करते हुए जिला कार्यकारणी सदस्यों की बैठक हुई ।
बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र , सहरसा गेस्ट हाऊस के मालिक जिला उपाध्यक्ष विनोद दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे ।
जनतांत्रिक लोक हित पार्टी के बिहार 
प्रदेश महासचिव बनगाँव निवासी सुमन सौरभ ने बताया की पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने सहरसा के ऐनी गांव निवासी के युवा नेता जीवेश सिंह को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सहरसा मेरा गृह जिला है इसलिये मैं खुद भी पार्टी को ऐतिहासिक रुप से विस्तार करने के लिये गंभीर हूँ ,साथ ही योग्य और प्रतिभावान कार्यकर्ताओं के चयन हेतु विचार कर रहा हूँ ,तथा वैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा हूं,जिसे योग्यता के बावजूद भी सामाज के विकास हेतु मुख्य धारा से जुड़ने नही दिया जाता है ,लेकिन जनतांत्रिक लोक हित पार्टी अपने नाम को सामाज में उतारने के लिये प्रतिबद्ध है । ताकि समाज को एक श्रेष्ठ एवं बचनबद्ध प्रतिनिधि मिले।बैठक में सहरसा को उचित एवं योग्य जन प्रतिनिधि दिलाने पर भी विमर्श किया गया है।जल्द ही मैं सहरसा के चारों विधानसभा के  उमीदवार की घोषणा करूँगा। एक सर्वोत्तम एवं उत्कृष्ट समाज के निर्माण हेतु एक श्रेष्ठ जन प्रतनिधित्व प्राप्त हो ताकि जनता को उनका अधिकार और हक मिले और उनका शोषण ना हो, दुर्भाग्यवश अभी तक सिर्फ जनता का शोषण ही हुआ है।