Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।जिले में कोरोना के 37 नए मरीज पाए गए,कुल आंकड़ा हुआ 625 - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

मधेपुरा।जिले में कोरोना के 37 नए मरीज पाए गए,कुल आंकड़ा हुआ 625

मधेपुरा मंगलवार को 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 625 पहुंच गई है। मालूम हो कि कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के कारण लोगों में भय की स्थिति बनती जा रही है।