सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने 86 बोतल कोरेक्स बरामद किया। वहीं इस मामले में कोरेक्स तस्कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पंचगछिया निवासी जितेन्द्र झा के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिहरा पुलिस ने उनके घर से बोरे में रखे 86 बोतल कोरेक्स बरामद किया। इस मामले में जितेन्द्र झा को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर पंकज सिंहा द्वारा पंचगछिया निवासी जितेन्द्र झा के घर में भारी मात्रा में कोरेक्स होने एवं धंधा करने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी में सौ एमएल के 86 बोतल कोरेक्स के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।