मधेपुरा जिला स्थित शरद यादव जी के आवास पर लोकतांत्रिक युवा जनता दल का एक आवश्यक बैठक लोजद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव जी को मधेपुरा प्रखंड लोकतांत्रिक युवा जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया । मालूम हो कि पाँच दिन पूर्व मधेपुरा के राजद जिला अध्यक्ष जयकान्त यादव जी के द्वारा लोजद के निष्ठावान साथी क्रमश शशिभूषण यादव और प्रो ललन राम जी को छलपूर्वक राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया गया था।लेकिन देश के महान समाजवादी चिंतक मंडल मसीहा माननीय श्री शरद यादव जी के कुशल नेतृत्व में अटूट विश्वास रखते हुए हाल ही में लोजद छोड़ राजद में सम्मिलित हुए शशिभूषण यादव और प्रो ललन राम जी ने पुनः राजद छोड़कर लोजद का सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर जयकिशोर यादव दिनेश रीषिदेव शशिभूषण यादव प्रो ललन राम जयकान्त यादव प्रो दिनेश मंडल डॉ विजेन्द्र कुमार राजनंदन यादव राकेश कुमार लाल बहादुर यादव नीलम जी नंदकुमार मुखिया मनोज यादव सत्यानंद सुमन रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।