Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार के एक शिक्षक ने अपना हाथ और गला काट लिखा भ्रष्टाचार मुर्दाबाद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2020

BIHAR/बिहार के एक शिक्षक ने अपना हाथ और गला काट लिखा भ्रष्टाचार मुर्दाबाद

पटना । सीतामढ़ी में एक पंचायत शिक्षक ने अपना हाथ और गला काट कर खून से सड़क पर लिख दिया 'भ्रष्टाचार मुर्दाबाद'. पूरा मामला हम आपको बताएंगे ।

दरअसल, सीतामढ़ी जिले के पंचायत शिक्षक संजीव कुमार को वर्ष 2015 से यानी पिछले 5 वर्ष से वेतन नहीं मिला था. कोरोना माहमारी और लॉकडाउन के वजह से परिवार की अन्य आय भी बंद हो गई.ऐसे हालात में जब कोई सरकारी मदद नहीं मिली तो शिक्षक संजीव कुमार ने आत्महत्या करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन तय किया और मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर अपना हाथ और गला काट लिया, जिसके बाद हाथ से निकले हुए खून से पास की दीवार पर भ्रष्टाचार मुर्दाबाद लिख दिया. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उक्त शिक्षक को मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।सूत्रों के अनुसार पीड़ित से शिक्षा विभाग के अधिकारी वेतन भुगतान के लिए घूस की मांग कर रहे थे.

जिस कारण उसका जीना दूभर हो गया था. लॉकडाउन में बंद हुई पारिवारिक आय ने उसकी कष्टों पर दोहरा प्रहार कर दिया.पूरा मामला विस्तृत रूप से क्या है? इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. पीड़ित के बयान देने की स्थिति में आने के बाद ही मामला साफ़ हो पाएगा. हालांकि, अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में ले लिया है. लेकिन मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।