Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय: बलात्कार का विरोध करने पर बहशी बाप ने बेटी को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2020

बेगूसराय: बलात्कार का विरोध करने पर बहशी बाप ने बेटी को मार डाला

बेगूसराय।‌ बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बलात्कार का विरोध करने पर एक बहशी बाप ने अपने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देते हुए फरार हो गया। 

घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतका की पहचान श्याम बाबू सोनी की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में की गई है।   

सिंघौल ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि श्याम बाबू सोनी अपनी पुत्री मनीषा कुमारी पर गलत निगाह रखता था तथा बार-बार उससे छेड़खानी करता था। जिसका मनीषा विरोध करती थी। मंगलवार को जब घर में कोई लोग नहीं थे तो बहशी बाप ने बेटी के साथ गलत करने का प्रयास किया।