Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पूर्णिया में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर पलटने से अनाज बोरी के नीचे दबकर तीन की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 30, 2020

BIHAR/पूर्णिया में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर पलटने से अनाज बोरी के नीचे दबकर तीन की मौत

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के हांसदा रोड स्थित करीजान बस्ती के पास गुलाबबाग एफसीआइ से पीडीएस दुकान के लिए अनाज लेकर जा रहा ट्रैक्टर टेलर सहित संकीर्ण पुल के पास पानी भरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के डाला पर बैठे दो मजदूर सहित एक युवक की अनाज बोरी के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बाद स्थानीय लोग और सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा राहत बचाव कर सभी को बोरी के नीचे पानी से निकाला गया। इस दौरान तीनों की मौत हो चुकी थी।

भीड़ को देख चालक हो गया फरार

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने तीनों का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले गई। घटना में केनगर के रामपुर पोठिया निवासी अनबारूल हक (30), गुलाबबाग पुराना सिनेमा हॉल पास के निवासी दुर्गा राम (35) और उसका नाती समीर कुमार (12) की मौत हुई। घटना की सूचना बाद पोस्टमार्टम स्थल के पास पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अनाज की बोरी के ऊपर बैठे तीनों मजदूर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुलाबबाग स्थित एफसीआइ से करीब सौ बोरी अनाज चिमनी बाजार स्थित मेहताब नाम के डीलर के यहां ले जाया जा रहा है। उस ट्रैक्टर के डाला पर अनाज की बोरी के ऊपर तीनों मजदूर बैठे हुए थे। हांसदा रोड स्थित करीजान बस्ती के पास पुल निर्माण होने वाले जगह पर संकीर्ण रास्ता होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर पानी भरे गड्ढे में पटल गया। मामले में दु:ख व्यक्त करते हुए सदर विधायक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बांधकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि घटना में तीनों मृतक के परिजन को चार-चार लाख का चेक दिया जाएगा।