Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: आठ साल की बच्ची के साथ नाबालिग चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 30, 2020

Bihar Crime: आठ साल की बच्ची के साथ नाबालिग चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म

भागलपुर। जीरोमाइल इलाके के रानी तालाब की आठ साल की बच्ची के साथ उसके दो चचेरे भाइयों ने ही दुष्कर्म किया। मामले में बच्ची की मां ने जीरोमाइल थाने में मामला दर्ज कराया है। दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं। इस कारण कार्रवाई के लिए पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए थानेदार राजरतन को निर्देश दिए गए हैं। 

काफी पूछने पर बेटी ने दी मां को जानकारी

बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई की शाम में वह बेटी को खाना खाने के लिए बुला रही थी। बार-बार बुलाने पर भी वह कमरे से बाहर नहीं निकल रही थी। जब वह बेटी के कमरे में गईं तो उनकी बेटी रो रही थी। शुरू में तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन काफी पूछने पर मां को घटना की जानकारी दी। 

बाथरूम में बंद कर दिया घटना को अंजाम

बेटी ने उन्हें बताया कि 22 जुलाई की रात घर के बाथरूम में दोनों चचेरे भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने और चिल्लाने पर दोनों भाइयों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दोनों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के बाद से वह सदमे में थी। 

आरोपित पक्ष ने पीड़िता की मां को धमकाया

घटना की जानकारी होने के बाद बच्ची की मां आरोपितों के स्वजन के पास पहुंचीं। उन्होंने जब शिकायत की तो उन लोगों ने उल्टे उन्हें और बेटी को लेकर भी गलत टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बच्ची की मां थाना पहुंची। 

महिला पदाधिकारी ने लिया बयान

महिला पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया है। इसमें उसने घटना का समर्थन किया है। महिला पदाधिकारी ने पीड़ित बच्ची की मां से भी पूछताछ की है। घटना को लेकर पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित नाबालिग हैं, इस कारण वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।