Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।छातापुर विधायक ने फिश हैचरी का फीता काटकर किया उद्धघाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2020

सहरसा।छातापुर विधायक ने फिश हैचरी का फीता काटकर किया उद्धघाटन

*रितेश हन्नी/सहरसा*

सहरसा - कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय मत्स्य विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू फिश हेचरी का उद्धघाटन फीता काटकर किया। हेचरी का उद्धघाटन करते हुए विधायक ने कहा कि जिले के मत्स्य किसानों को अब बीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोक सहभागिता के तहत बिहार सरकार मत्स्य एवं पशुपालन विभाग ने वर्ष 2026 तक के लिए भोगी सहनी के साथ समाहरणालय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र को मत्स्य हेचरी के निर्माण के लिए अनुबंध पर दिया है। संचालक भोगी सहनी ने बताया कि हेचरी से मत्स्य किसानों को रेहू, कतला, कामन कार्प, सिल्वर कार्प सहित अन्य मछलियों का बीच उपलब्ध होगा। उद्धघाटन समारोह में विधायक के अलावा जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोरंजन सिंह, उप निदेशक सुबोध कुमार, प्रो० मिथिलेश झा, राजीव कुमार सिंह राजू, दिनेश निषाद, वार्ड पार्षद व वीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, शिवशंकर मुखिया, बिंदेश्वरी सहनी, सज्जन मुखिया, मो० तौहीद, जैनूल, पिंटु सहनी, ललन मुखिया, गणेश मुखिया, राजेन्द्र सहनी, मंजर आलम, कल्याण, सहायक अभियंता चंद्रशेखर दास, रविदास रामविलास सहनी सहित अन्य मौजूद रहे।