प्रतापगंज (निप्र)। एनएच 57 पर दुअनियां गांव के पास मंगलवार की सुबह पिकअप की ठोकर से बाइक पर सवार युवक-युवती घायल हो गए। दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया। चिलौनी उत्तर पंचायत के तीनटोलिया निवासी घायल अंजली कुमारी ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई रौशन कुमार के साथ बाइक से अररिया जिला के नरपतगंज अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। एनएच 57 सड़क पर दुअनिया गांव के पास पीछे से सिमराही की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप वेन ने बाइक में ठोक मार दी। इससे दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को पीएचसी पहंुचाया। उधर, सूचना मिलते दोनों घायलों के परिजन भी पीएचसी पहुंचे। रौशन की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया है जबकि अंजली को मामूली चोट होने से उसे खतरे से बाहर बताया है। घटना के बाद चालक पिकअप को लेकर फारबिसगंज की ओर भाग गया।