Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

सहरसा।परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित


सहरसा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के वास्ते परीक्षा प्रपत्र भरवाने की शुरुआत कर दी गई है। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, बीएड सत्र 19-21 के प्रथम खंड के छात्रों द्वारा बिना विलंब दंड के 22 जून से 30 जून तक परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय कार्यालय में दाखिल किया जा सकता है, वहीं इस सत्र के छात्र विलंब दंड के साथ 1 से 3 जुलाई तक प्रपत्र भर सकते हैं।

इसी प्रकार स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 18 एवं चतुर्थ सेमेस्टर जून 2019 के छात्र भी बिना विलंब दंड के 22 जून से 29 जून तक एवं विलंब दंड के साथ 30 जून से 3 जुलाई तक परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे।