Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।जिले में शराब की हो रही होम डिलेवरी:कुंदन सिंह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

मधेपुरा।जिले में शराब की हो रही होम डिलेवरी:कुंदन सिंह


मधेपुरा। सूबे में शराबबंदी एवं दहेज प्रथा का कोई असर नहीं देखा जा रहा है। यह पूरी तरह फेल है। यहां शराब की होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं दहेज प्रथा कानून मजाक बनकर रह गया है। उक्त बातें युवा राजद के प्रदेश सचिव कुंदन सिंह ने कहीं। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सूबे सहित आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में शराबबंदी की स्थिति यह है कि यहां दोपहिया एवं चार चक्का वाहन से घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है।