Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:टॉपर छात्रा स्तुति को बीइओ ने किया सम्मानित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 4, 2020

सहरसा:टॉपर छात्रा स्तुति को बीइओ ने किया सम्मानित

@कोशी लाइव:

सहरसा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय टॉप टेन की सूची में छठे स्थान पर आने वाली कहरा प्रखंड के चैनपुर निवासी आशुतोष मिश्रा की पुत्री स्तुति मिश्रा को गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी एवं प्रखंड साधनसेवी अमित कुमार, विजय कुमार ने उनके घर जाकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर हेम शंकर सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, चंदन कुमार मिश्र एवं छात्रा के माता-पिता एवं शिक्षक गण के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।