Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:एसपी ने शहीद आशीष को दी श्रद्धांजलि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 4, 2020

सहरसा:एसपी ने शहीद आशीष को दी श्रद्धांजलि

@कोशी लाइव:

सहरसा। पुलिस मुठभेड़ में दिनेश मुनि की मौत होने के बाद शहीद दारोगा आशीष कुमार सिंह के गांव सरोजा पहुंचे पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने आशीष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एसपी ने शहीद आशीष के पिता से मिलकर बताया कि खगड़िया जिला में एसटीएफ के द्वारा मुठभेड़ में कुख्यात इनामी अपराधी दिनेश मुनि को मार डाला गया है। एसपी ने कहा एसटीएफ और दिनेश मुनि के बीच हुआ मुठभेड़ में नवगछिया पुलिस जिला के नारायण दियारा में हुआ मुठभेड़ में पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के हत्या का मुख्य आरोपी था। दिनेश मुनि के साथ 13 अक्तूबर 2018 की रात आशीष को मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक अपराधी भी मारा गया और वही एक सिपाही जो गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जबकि आशीष शहीद हो गया था। उसी समय से खगड़िया पुलिस के लिए सिरदर्द बना दिनेश मुनि गिरोह की तलाश हो रही थी। जिसपर सरकार ने 50 हजार इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने शहीद दारोगा आशीष के पिता से मोबाइल पर बिहार के डीजीपी की बात भी कराई आशीष के पिता ने आंखों से कहा कि मेरा बेटा आज भी हम सब के बीच है। हमें अपने बेटे पर फक्र है। इस मौके पर ओपी अध्यक्ष हरेशवर सिंह, शहीद के पिता गोपाल सिंह, शंभू सिंह, राज किशोर सिंह, जयप्रताप सिंह, जयशंकर सिंह, दिवाकर सिंह, धर्मवीर सिंह, उदय प्रताप सिंह, चुन्नू सिंह, राजीव सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।