Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:तेज हथियार से प्रहार कर पति ने की पत्नी की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 4, 2020

सहरसा:तेज हथियार से प्रहार कर पति ने की पत्नी की हत्या

@कोशी लाइव:

सहरसा। थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत के नाथ टोला में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने पत्नी को तेज धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे पत्नी की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति सुनील गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार दोपहर सोहा पंचायत के नाथटोला निवासी सुनील गोस्वामी को इन्हीं सब बातों को लेकर पत्नी रेणु देवी के साथ अनबन हुआ। जिससे आक्रोशित सुनील गोस्वामी ने पत्नी रेणु देवी के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां से सहरसा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर घटना को लेकर मृतक की मां भागलपुर जिले के सरोज थाना अंतर्गत लखानी पोखर निवासी लालो देवी ने बताया कि सुनील गोस्वामी अक्सर अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ मारपीट किया करते थे। घटना से एक दिन पूर्व भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर गुरुवार को पंचायत होने वाली थी। लेकिन पंचायत होने से पूर्व ही पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की एक तेज धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। मृतका को दो पुत्री व एक पुत्र है।