Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।वाहन जांच के दौरान कट्टा फेंककर बाइक सवार तीन युवक भाग ने में कामयाब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

मधेपुरा।वाहन जांच के दौरान कट्टा फेंककर बाइक सवार तीन युवक भाग ने में कामयाब


Demo pic
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा नहर पर गश्ती के दौरान वाहन चेकिग कर रहे पुलिस ने एक लोडेड कट्टा बरामद किया है। यद्यपि कट्टा फेंककर बाइक सवार तीन युवक भाग निकलने में कामयाब रहा। वहां मौजूद चौकीदार ने भागे गए तीनों युवकों की पहचान की। पहचान में आए युवक गुड्डू यादव पिता लड्डू यादव उदा वार्ड संख्या दो, गज्जू यादव पिता पिटू यादव आनंदपुरा, अंजनी साह पिता नागो साह आनंदपुरा गांव का रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में थाना में पदस्थापित एएसआइ राकेश पासवान स्वयं के लिखित शिकायत आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में एएसआइ राकेश पासवान ने बताया कि 21 जून को गश्ती पर थे। गश्ती के दौरान उदा नहर पर ही गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन बदमाश उसी रास्ते से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारी ने साथ आए पुलिस बल और चौकीदार को वाहन चेकिग काम में लगाया। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों की सघन तलाशी लेने शुरू किए। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक को आते देखा। जहां पुलिस को देखकर बाइक पर से उतरकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को खदेड़ना शुरू किया। जहां रास्ते में ही युवक ने देशी कट्टा को फेंक दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ने की भरसक कोशिश की। यद्यपि तीनों भागने में सफल रहा। वहां मौजूद चौकीदार की पहचान पर तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।