सहरसा। मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में दस संविदा पर आधारित तकनीकी सहायकों को नियोजन पत्र समर्पित किया। पंचायतीराज विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली, पक्कीकरण निश्चय योजना के संपादन हेतु इन लोगों का चयन किया गया।
-----
इन अभ्यर्थियों को दिया नियोजन पत्र :
जिलाधिकारी ने जिन चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपा, उसमें, मनीष कुमार, पिता पवन यादव, शशि कुमार पिता जगदीश प्रसाद यादव, दिवाकर कुमार पिता यतन लाल महतो, नीलम कुमारी पिता योगेन्द्र पासवान, संतोष कुमार पिता सिकंदर साह, अभिषेक कुमार पिता रमेश राम, सौरभ कुमार, पासवान पिता सुरेश पासवान, जय कुमार पिता चंदेश्वरी प्रसाद यादव, मणिकांत कुमार पिता- विष्णुदेव प्रसाद यादव एवं मो. शहनवाज अंजुम पिता-मो. सफीक अंसारी शामिल हैं। तकनीकी सहायक के पद पर चयनित उपरोक्त सभी तकनीकी सहायकों सात निश्चय अंतर्गत गली-नाली, पक्कीकरण निश्चय योजना का तकनीकी प्रबंधन सुनिश्चितत करने, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा क्रियान्वित होने वाले कार्यों का प्राक्कलन बनाने, तकनीकी अनुश्रवण, मापी पुस्तिका का संधारण, कार्यों का निरीक्षण, ऑनलाईन रिर्पोटिग, गुणवता जांच सुनिश्चित करने एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा समय-समय आवंटित अन्य कार्य का निष्पादन करना। जिलाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं कार्य अनुभव के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने नियोजन पत्र देने के बाद सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्राप्त दायित्वों का ससमय, ईमानदारी पूर्वक एवं दक्षता के साथ निर्वहन करने की सलाह दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी रामबाबू कुमार भी मौजूद रहे।
