Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।भाजपा द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

मधेपुरा।भाजपा द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि


 मधेपुरा नगर स्थित शालोम मिशन स्कूल के प्रांगण में भाजपा मधेपुरा नगर के द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि नगर अध्यक्ष अंकेश गोप के अध्यक्षता में मनाया गया । उक्त पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा मधेपुरा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार , पूर्व प्रत्याशी भाजपा मधेपुरा विधानसभा डॉ0 बिजय कुमार बिमल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता राय , जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह , त्रिभुवन मंडल  उपस्थित हुये । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बिजय बिमल ने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को धारा 370 हटाकर कश्मीर से उनके सपने को साकार किया है । जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जिस मकसद को लेकर श्री मुखर्जी ने जनसंघ एवं बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी , उस सपने को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी साकार करने का काम कर रही है । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता राय ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद डॉ0 मुख़र्जी की प्रथम पुण्यतिथि भाजपा के कार्यकर्ता आज मना रही है , जिसको लेकर डॉ0 मुखर्जी ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया था वो आज माननीय मोदी के द्वारा साकार किया गया । उक्त पुण्यतिथि को संबोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह , त्रिभुवन मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ0 मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को वर्तमान की मोदी सरकार साकार करने का काम कर रहा है । अध्यक्षीय भाषण में नगर अध्यक्ष श्री अंकेश गोप ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं , तथा उन्होंने ने जिस सपने को लेकर जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी आज करोड़ों कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर केंद्र की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं एवं अध्यादेश के द्वारा उसे पूर्ण करने का कार्य कर रही है । उक्त कार्यक्रम में नगर महामंत्री सुनील सिंह , अमरदीप रॉय , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पणा कुमारी , नगर मंत्री विक्रांत आंनद ,दिवाकर भारती , संजय साह जिला कोषाध्यक्ष मिथिलेश ऋषिदेव ,भवानी सिंह , मौसम कुमारी , पूजा कुमारी उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार और नगर उपाध्यक्ष पद पर कुमार बॉबी को मनोनीत किया गया । साथ ही साथ भाजपा बिहार प्रदेश के द्वारा डॉ0 बिजय कुमार बिमल , ड़ॉ0 रविन्द्र चरण यादव , डॉ0 अमोल रॉय , महादेव चौधरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया ।