Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

सहरसा।पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के मैना और गेमरोहो के बीच किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की जुगत लगा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि दो बदमाश पिस्टल के साथ मैना और नाकुच के बीच घूम रहे हैं। यह सूचना मिलते ही एएसआई कुमार विनोदानंद के साथ नाकुच के लिए निकल पड़े। इस दौरान मैना और नाकुच के बीच दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देख उसकी तलाशी के दौरान अंगद राय उर्फ प्रशांत कुमार के पास से एक 7.6 बोर का पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसे थाना पर लाकर पूछताछ करने के दौरान पता चला कि अंगद और उसके साथ पकड़ा गया युवक चुन्नू कुमार बलवा ओपी क्षेत्र के बघवा गांव का रहने वाला है। दोनों गिरफ्तार युवक को न्यायालय भेज दिया गया है।