Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां।नशीले पदार्थ के चपेट में युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

पूर्णियां।नशीले पदार्थ के चपेट में युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद



पूर्णिया। जिले में युवाओं की पीढ़ी नशीले पदार्थ के चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है। युवाओं के बीच गांजा, कोडीन युक्त नशीला कफ सीरफ, स्मैक जैसा नशीला पदार्थ हर चौक-चौराहे पर बिक रहा है। इसके दलदल में कॉलेज और स्कूल के बच्चे दिन प्रतिदिन फंसते जा रहे हैं। इसको लेकर श्रीराम सेवा संघ के सदस्य अतिश सनातनी ने ऐसे नशीले पदार्थ के प्रति सख्ती से अभियान चलाकर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि युवाओं का एक बड़ा तबका स्मैक के कारोबार में शामिल हो गए है। कहा कि शराबबंदी बाद नशीला कफ सीरफ और गांजा का मांग बढ़ा है। युवाओं को गलत सही का कोई अंदाजा नहीं रहता और नशा के चक्कर में काफी दूर पहुंच जाता है जिसके बाद उसका जिदगी बर्बाद हो जाता है। ऐसे बच्चों को नशा का लत लगाकर नशा के कारोबारी मुनाफा कमा रहे हैं। बच्चे भी नशा के लत में बर्बाद होते जा रहा है। उन्होंने इसके लिए युवाओं के अभिभावकों से बच्चों की निगरानी करने एवं पुलिस प्रशासन से अभियान चलाकर ऐसे नशा के तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है।