Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/खुलासा:शराब तस्करी के धंधे में शामिल हैं कई शातिर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

सहरसा/खुलासा:शराब तस्करी के धंधे में शामिल हैं कई शातिर


सहरसा। शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी में शामिल लोगों की तरक्की को देखकर अब आपराधिक मामले में आरोपित बदमाश भी तस्करी में शामिल हो गये हैं। सहरसा बस्ती पोखर के समीप डाक विभाग लिखे वाहन से 292 कार्टन शराब बरामदगी के बाद तस्करी में बदमाशों के शामिल रहने का खुलासा हुआ है। मामले में चार नामजद व वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सूचना मिली कि शहर के तिवारी टोला निवासी कौशल राय, सहरसा बस्ती निवासी मो. मासूम, मो. करीम व सोनू कुल नामक युवक अज्ञात के सहयोग से एक लाल रंग के चार चक्का वाहन जिसपर भारतीय सरकार डाक, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखा हुआ है उस वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मंगाई गई है। शराब को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी आलोक में जब सहरसा बस्ती पोखर के समीप छापेमारी की गई तो वाहन से निकलकर कुछ छह लोग भागने लगे। जिसे पकड़ने की कोशिश की गई परंतु सभी भागने में कामयाब रहे। वाहन की तलाशी के दौरान कुल 292 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मामले में उक्त सभी लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद किये गये लोगों में दो पूर्व से लूट व अन्य मामले में आरोपित रहे हैं। वाहन चोरी का मामला भी दर्ज है। तस्करी में शामिल सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।