Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।भाजयुमो नेताओ ने दी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

मधेपुरा।भाजयुमो नेताओ ने दी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि


*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सत सत नमन*
भाजयुमो नेताओ ने दी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

मधेपुरा के गमहारिया मंडल के गाम्हरिया शक्ति केंद्र के ब्लॉक रोड में भाजयुमो के नेताओ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुवे कहा कि डॉ मुखर्जी शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे.  33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। जनसंघ की स्थापना संपादित किए.
 गान्धी जी और सरदार पटेल के अनुरोध पर वे भारत के पहले मन्त्रिमण्डल में शामिल हुए.कश्मीर में  धारा 370 लागू होने के विरोध करते हुवे राष्ट्रीय हितों की प्रतिबद्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मन्त्रिमण्डल से त्यागपत्र दे दिया . वहीं सभा की अध्यक्षता करते हुवे भाजयुमो क जिला मंत्री जयशंकर गुप्ता ने कहा कि  डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी. 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।कार्यक्रम में भाजयुमो नेता चंदन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री परवेज आलम , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास,भोला शर्मा,मनीष  कुमार,सोनू कुमार,अजय कुमार,सोनू स्वर्णकार आदि सहित कई भाजयुमो एवं भाजपा नेता शामिल थे।