Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।होटल में पार्टी करने के वजाय रक्तदान कर सुमित ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों के साथ मिलकर 5 युनिट किया रक्तदान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

सहरसा।होटल में पार्टी करने के वजाय रक्तदान कर सुमित ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों के साथ मिलकर 5 युनिट किया रक्तदान


*होटल में पार्टी करने के वजाय रक्तदान कर सुमित ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों के साथ मिलकर 5 युनिट किया रक्तदान*

रितेश हन्नी/सहरसा

सहरसा - सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखने वाले युवा सुमित मिश्रा ने अपने जन्मदिन के मौके पर लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दोस्तों के संग 5 युनिट रक्तदान कर अपना जन्मदिन ऐतिहासिक तरीके से मनाया है। फ्रेंड्स ऑफ सुमित के युवाओं ने सुमित मिश्रा के जन्मदिवस पर सामूहिक रक्तदान कर शहर के युवाओं के लिये एक मिसाल कायम किया है। ब्लड डोनेशन के प्रति युवाओं का रूझान होने से अब जिले में शायद ही कोई खून की कमी से काल के गाल में समाया हो। युवाओं में ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता आने से यह संभव हो सका है। युवाओं ने मजहब की दिवार को तोड मिशाल पेश किया है। जब भी किसी गरीब, असहाय को खून की आवश्यकता होती है युवा दिन हो या रात, सर्दी हो या गर्मी बिना किसी परवाह के इसमें अपना हाथ बटाते हैं। अब तो जिले के युवा अपने जन्मदिन पर ब्लड डोनेट कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। युवा अपने साथियों के साथ ब्लड बैंक पहुंच अधिक से अधिक युनिट ब्लड डोनेट कर रहे हैं। जहां एक तरफ शहर के युवा आये दिन अपने जन्मदिवस को होटलो में पार्टी दे कर मानते हैं वहीं सुमित और उनके दोस्तों ने रक्तदान कर जीवनदान के लिये एक अनूठा काम किया। जो किसी के जन्म का एक सार्थक और अमूल्य पहलू माना जाता है। इस रक्तदान शिविर में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिये फ्रेंड्स ऑफ सुमित के आमंत्रण पर भाजपा के पूर्व विधायक एवम युवाओं के चेहेता संजीव कुमार झा पहुंचकर युवाओं का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सह सुमित का जन्मदिवस है। फ्रेंड्स ऑफ सुमित ने रक्तदान कर दूसरे के जिन्दगी को जोड़ा है और जीवनदान किया है। इस मौके पर सुमित झा, आशीष झा, नागमणि कुमार, अंशु सिंह, ज्योतिष कुमार झा, राजेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, सुमन समाज, विप्लव रंजन, मोनू झा, सत्यम आनंद, मुरारी मिश्रा, अक्षय कुमार झा, रजनीश कुमार, विकरांत सिंघ, प्रणव मिश्र, शेरा, राजेश कुमार सिंह, कुंदन झा, राहुल झा, नीतीश, बाबु झा, जितु, अमरजीत वर्मा, नवीन यादव सहित अन्य युवाओं ने 5 यूनिट रक्तदान कर सुमित के जन्मोत्सव को सार्थक बनाया।