Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।चुनावी सरगरमी धीरे-धीरे तेज, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

मधेपुरा।चुनावी सरगरमी धीरे-धीरे तेज, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक


मधेपुरा में चुनावी सरगरमी धीरे-धीरे तेज, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक


आलमनगर मधेपुरा जय कृष्ण कुमार रिपोर्ट

मधेपुरा: अब बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी राजनीतिक दलों के साथ साथ अन्य पार्टी भी चुनाव की तैयारी को ले कर अपनी अपनी राजनीति दलो के साथ हर घर पहुँचने का सुगबुगाहट कर रही है। लोगों से मिलनें का तरह-तरह के जरिये अपना रहे हैं, इसी सिलसिले में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के द्वारा मधेपुरा के वीआईपी जिला अध्यक्ष संजय सहनी के पुरैनी स्थित आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा एक बैठक किया गया। जिसमें जिलें भर के दर्जनों कार्यकर्ता भाग लिये। बैठक का विशेष मुद्दा यह था कि 5 जुलाई को वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा दिन के 11 बजे फ़ेसबुक लाइव के जरिए मिशन 2020 विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को ऑनलाइन सम्बोधित करेंगे। जिस रैली में कम से कम एक लाख लोगों को फ़ेसबुक लाइव से जोड़ कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन जन तक पहुँच कर रैली को सफल बनाया जायेगा।साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से आलमनगर विधानसभा में बूथ स्तर पर कमिटी का गठन किया जायेगा। मौके पर संजय सहनी जिला अध्यक्ष मधेपुरा, धर्मेंद्र कुमार, सुदेश कुमार सिंह, वीरचन्द्र पटेल, मिथलेश सिंह, रंजीत राज, ब्रह्मदेव सहनी, शशीभुषण सिंह उर्फ लड्डू, कपिलदेव सिंह, प्रभुनारायण सिंह, सुभाष सिंह, गुलाब सहनी, शंभू सहनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।