Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।शादी का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

सुपौल।शादी का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार


संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के नेमनमा गांव में बुधवार की संध्या एक नाबालिग को गांव के ही एक लड़का के द्वारा शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने थाना में आवेदन देकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में कहा है कि गांव के ही लक्ष्मण पासवान के पुत्र चंदन कुमार के द्वारा मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था, मना करने पर जबरदस्ती ले जा रहा था। हल्ला किया तो गांव वालों द्वारा दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि मामला दर्ज हो गया है, अपहरण करने के आरोप में आरोपित युवक को जेल भेजा जा रहा है तथा नाबालिग को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं युवक की मां ने दोनलों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही। कहा कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा मेरे पुत्र को फंसाया जा रहा है।