Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।विदेशी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

मधेपुरा।विदेशी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार


मधेपुरा। विदेशी शराब के साथ पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी चौसा पश्चिमी के सहोरा निवासी देवेंद्र पासवान और उनके पुत्र संजीप पासवान बताया गया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना पर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान चौसा पश्चिमी के सहोरा टोला में शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को कारोबारी के मनिहारा दुकान से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया बरामद शराब के साथ चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोरा निवासी देवेंद्र पासवान और उनके पुत्र संजीप पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।