Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सेवानिवृत्त शिक्षक से छीने 56 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

सहरसा।सेवानिवृत्त शिक्षक से छीने 56 हजार


सहरसा। सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर रेलवे ढाला पर एक बाइक पर सवार सेवानिवृत्त शिक्षक से उच्चके बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 56 हजार रुपये के अलावा जरूरी कागजात थे।

पीड़ित सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता निवासी कमलेश्वरी साह ने सोनवर्षा कचहरी में आवेदन देकर कहा कि सहरसा एसबीआई से 49हजार रुपये की निकास की तथा पहले से उनके पास सात हजार कुल 56 हजार रुपये थे। अपने बेटे की बाइक पर पीछे बैठ कर बिशनपुर के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर रेलवे ढाला के पास आगे रैक का गिट्टी लदे ट्रैक्टर की जाम में फंस गए। तभी बलुआहा की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मेरे पास सटा तथा मेरे हाथ से बैग झपटकर बिशनपुर एवं सहरसा की ओर भाग गए। बैग में ही मेरा सभी नगदी, पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात थे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के भागने की दिशा में पेट्रोल पंप है। जिसकी सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा।