Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:खगड़िया के कुख्यात बरुण को एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

BIHAR:खगड़िया के कुख्यात बरुण को एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार


एसटीएफ ने कुख्यात बरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार करने के बाद खगड़िया पुलिस को सौंप दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। खगड़िया में ही उसे गैंगवार में रामानंद यादव की हत्या कर दी थी इसके बाद मुजफ्फरपुर में छुपा हुआ था।

गिरफ्त में आया वरुण खगड़िया के अलौली का रहनेवाला है। खगड़िया का आतंक कह जानेवाले रामानंद यादव की उसने गैंगवार में हत्या कर दी थी। यह खगड़िया और आसपास के इलाके के लिए बड़ी घटना थी। रामानंद यादव गिरोह के बदले की कार्रवाई की आशंका में वह अलौली छोड़कर मुजफ्फरपुर आ गया था। इसी बीच एसटीएफ को उसके ठिकाने की जानकारी मिल गई। 

एसटीएफ ने बुधवार को मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। वरुण के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं। उसके बढ़ते आतंक को देखते हुए बिहार पुलिस ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।