SUPAUL: क्रिकेट खेलने के दौरा हुई आपसी मारपीट में एक युवक हुई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के बाद रेफर कर दिया। लेकिन युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिजन का रोरोकर बुरा हाल है।
यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के नवटोल गांव की है जहां शनिवार को क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें 16 वर्षीय गुणसागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद जख्मी युवक को अनन फनन में पीएससी में भर्ती कराया गया। लेकिन उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान ही घायल उपचाररत गुणसागर की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच तफ्तीश शुरू कर दी है।
