Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सहरसा में गायत्री नर्सिंग होम में आग से हड़कंप,लगभग 20लाख रुपिये की नुकसान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2020

सहरसा।सहरसा में गायत्री नर्सिंग होम में आग से हड़कंप,लगभग 20लाख रुपिये की नुकसान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर


सहरसा शहर के गंगजला चौक स्थित गायत्री नर्सिंग होम में रविवार की दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। नर्सिंग होम के पिछले हिस्से में स्थित जेनरेटर रूमें में आग लगने से घंटों तक हड़कंप मचा रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने से करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में नर्सिंग होम में भर्ती व इलाजरत मरीजों को बाहर निकाला गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में क्लीनिक होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और 45 मिनट से अधिक समय में आग बुझाने में सफलता मिली। मौके पर सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह, अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था द्रवेश कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, मुकुल सिंह, प्रभुषण सिंह भी आग बुझाने में सक्रिय रहे। नर्सिंग होम संचालक डॉ. रंजेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से दो बड़ा जेनरेटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया

अग्निशमन विभाग के कर्मियों को मिलेगा रिवार्ड : नर्सिंग होम में लगी आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। इसकी आम लोगों के अलावा प्रशासन ने भी काफी तारीफ किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वयं एसपी राकेश कुमार भी घटनास्थल पहुंचकर पूरी जानकारी ली। एसपी ने अग्निशमन विभाग के कर्मियों खासकर मनोरंजन के योगदान को काफी सराहा। एसपी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टलने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एसपी ने पूरी टीम को रिवार्ड देने की घोषणा की। मौके पर रौशन सिंह धोनी, सुदीप कुमार सुमन, अखिलेश सिंह टुट, नंदू सहित अन्य मौजूद थे।