सहरसा, जिले के बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल व बसनही थाना के महुआ के बछोड़ गांव के बहियार स्थित पोखर से रविवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव की पहचान उत्तरबाड़ी गांव निवासी चंदन मुखिया की पुत्री ललिता कुमारी(15) के रूप में की गई। किशोरी के पिता के अनुसार उसकी पुत्री विगत दो दिनों से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिली थी।
घटना के कारण में बताया गया कि परिवार वालों द्वारा किशोरी के पास से मोबाइल छीन लिया गया था। तभी से वह लापता थी। इसकी सूचना बसनही थाना को भी दे दी गई थी। हालांकि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
