Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।भारी मात्रा में कोडीन युक्त कप सिरप व 10लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2020

सहरसा।भारी मात्रा में कोडीन युक्त कप सिरप व 10लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार saharsa news

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर


सहरसा)। सहरसा जिले के पतरघट ओपी पुलिस ने रविवार को लक्ष्मीपुर शर्मा टोला में एक कारोबारी के घर छापेमारी कर कोडिन युक्त कॉरेक्स सहित 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया ।

ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सअनि हरिशंकर चौधरी सहित पुलिस बल के साथ पतरघट के लक्ष्मीपुर शर्मा टोला में छापेमारी कर एक कमरे में रखा 100 एमएल का 130 बोतल कोडिन युक्त कॉरेक्स तथा दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी ।विजय यादव ने पूछताछ के दौरान कहा कि पतरघट बाजार निवासी गुंजन साह कोडिन कॉरेक्स सहित देसी शराब बिक्री के लिए आपूर्ति करता है ।