Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में अबतक कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2020

SAHARSA:सहरसा में अबतक कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि

जिले में धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव की संखया में बढ़ोत्तरी होने लगी है। शुक्रवार को तीन ओर पजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के नंदूरबार से ट्रेन से 6 मई को सहरसा पहुंचे आठ संदिग्धों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डीएम कौशल कुमार ने पुष्टि करते कहा है कि इसकी सूचना मिली है। डीएम ने कहा कि तीनों लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों शहर के एक क्वारंटाइन केन्द्र में भर्ती है। उन्होंने कहा कि इसके कॉन्टेक्ट डिटेल्स को भी खंगाला जाएगा। इधर सीएस डा. अवधेश कुमार ने कहा कि तीनों महाराष्ट्र के नंदूरबार से 6 मई को ट्रेन से सहरसा पहुंचे थे। तीनों को शहर के क्वारंटाइन केन्द्र से आइसोलेशन केन्द्र में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन से आने वाले लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसमें अब तक 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।