प्रवासियों ने बढ़ाई बिहार की मुश्किल
बता दें कि शुक्रवार को भी कोरोना के 33 नये मरीज मिले थे. बाहर से बिहार आ रहे मज़दूरों के कारण बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में भारी इजाफा हुआ है. चार मई मजदूरों को बिहार लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू हुई है. तब से आजतक बिहार में 490 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनमें 425 बाहर से आने वाले मजदूर हैं.
लगातार बाहर से आ रहे प्रवासी
दूसरी ओर मजदूरों को बिहार लाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. अब तो एक दिन में बिहार पहुंचने वाले मज़दूरों का आँकड़ा अब 40 हज़ार के पार पहुंच गया है. ऐसे में सरकार के सामने बिहार आ चुके लाखों मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है.
मज़दूरों के लगातार कोरोना पोज़िटिव निकलने के बाद अब सरकार भी इनकी जांच को लेकर गम्भीर है. बिहार सरकार की माने तो कहीं ना कहीं प्रवासी मजदूरों के बिहार आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता शुक्रवार को हुई बैठक में समीक्षा की गयी. इस बैठक में सीएम ने प्रवासियों के लिए जोन के हिसाब से टेस्टिंग और क्वारंटीन किए जाने के रणनीति बनाने का निर्देश दिया है.
6:00am updates
इससे पहले शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए थे. तब प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 1,018 हो गए थे. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने बताया था कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया.
19 अप्रैल तक ये मामले 100 से अधिक हो चुके थे
विज्ञापन
प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है
राज्य में ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ और अन्य वाहनों से प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार मई से 15 मई (सुबह 10 बजे) के बीच 358 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि दो मई को पहली ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ राज्य के दानापुर पहुंची और तब से लेकर अब तक 2.46 लाख लोग राज्य आ चुके हैं. नालंदा में सेवारत 2017 बैच के एक आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई थी. राज्य में 32 पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होन की पुष्टि हुई है.