Kosi Live-कोशी लाइव BNMU:अब प्रवेश परीक्षा के आधार पर एमएड में होगा छात्रों का नामांकन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2020

BNMU:अब प्रवेश परीक्षा के आधार पर एमएड में होगा छात्रों का नामांकन


 मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय में अब प्रवेश परीक्षा के आधार पर एमएड में छात्रों का नामांकन होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक ने पत्र जारी कर दिया है। इसमें बताया गया कि बीएन मंडल विवि अंतर्गत दो जगहों पर एमएड की पढ़ाई होती है। एक विवि मुख्यालय और दूसरा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय सहरसा में है। अब दोनों जगहों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही एमएड में नामांकन लिया जाएगा। इस बाबत शिक्षा विभाग बिहार सरकार के शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक डॉ. विनोदानंद झा ने पत्र जारी किया है। मालूम हो कि इससे पूर्व एमएड में संस्थान के स्तर से ही नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इसमें अंक या मेरिट के आधार पर एडमिशन लिया जाता था। एमएड कॉलेज सहरसा के प्राचार्य को शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है अब विवि के अधीन संबद्धता प्राप्त वैसे संस्थान जिसमें एमएड कोर्स संचालित है। उसमें नामांकन के लिए संबंधित विवि द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित कर सफल उम्मीदवारों को मेरिट कम च्वाइस के आधार पर संस्थान आवंटित करने का प्रावधान किया गया है। इसलिए एमएड सत्र 2020-22 से नियमानुसार सूची प्राप्त कर ही उक्त कोर्स में नामांकन की कार्रवाई करेंगे। पत्र में कहा गया है कि तत्काल कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन लागू है इसीलिए भविष्य में विवि के निर्देश के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।