मधेपुरा। प्रखंड के मधुराम उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में गुरुवार को 80 मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए गए। मौके पर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि परदेस से आने वाले सारे मजदूरों का जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा। इसके तहत मधुराम क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन सेंटर में 145 प्रवासी मजदूरों में 80 मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य क्वारंटाइन सेंटरों में भी जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन से छुट्टी मिलने के बाद सारे मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक प्रह्लाद कुमार, परमानंद कुमा, सुदिष्ट कुमार सहित अन्य मौजूद थे।