Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बच्चों को ऑनलाइन दी जा रही शिक्षा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2020

MADHEPURA:बच्चों को ऑनलाइन दी जा रही शिक्षा

मधेपुरा। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश सहित जिले में तीसरा लॉकडाउन जारी है। इस लॉकडाउन के कारण जिले के सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद हैं। शिक्षण संस्थान के बदं रहने से बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक लग गई है। लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए इसके लिए मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित हिदी संस्कृत अध्ययन केंद्र के निदेशक शत्रुघ्न सिन्हा ने पहल की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा आंरभ की है। इस बात की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शत्रुघन सिन्हा ने बताया कि इस बढ़ते लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है। इस बात कि जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के लॉकडाउन के कारण दो माह का समय बीत चूका है। इस लॉकडान के कारण छात्र-छात्रओं की शिक्षा पर ब्रेक लग गई है। ऐसे स्थिति में इनकी शिक्षा बाधित न हो इसके लिए संस्थान ने ऑनलाइन शिक्षा देने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राअें के शिक्षा देने के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है। वहीं इसके साथ वाट्सएप और यूट्यूब चैनल, जूम एप जैसे एप के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं तक के लिए विषय वार सिलेबस तैयार किया गया है। इससे जुड़ कर छात्र-छात्राएं अपने घर बैठे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र- छात्राओं ने कहा कि लॉकडाउन में इस तरह कि पहल निश्चित ही एक बेहतर कदम होगा।