मधेपुरा। थाना क्षेत्र की सिंहेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित मलिक टोला में बुधवार को आपसी विवाद में युवक ने फंदे से लटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से आíथक तंगी के कारण तनाव में था। लॉकडाउन के कारण व्यवसाय भी बंद था। पैसे को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। जानकारी के अनुसार हरिशंकर पोदर (40) ठेले पर पानीपुरी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लॉकडाउन के कारण उसका व्यवसाय प्रभावित हो गया था। घर में राशन और पैसे खत्म हो गए थे। इस कारण आए दिन राशन को लेकर घर में विवाद होता था। लोगों का कहना है कि मृतक काफी मेहतनी था। इसलिए किसी से सहायता नहीं मांगता था। युवक ने सहायता समूह से 60 हजार रुपये लोन ले रखा था। समूह में पैसे जमा करने का लगातार दवाब रहता था। इस कारण मृतक पूरी तरह टूट चुका था। पैसे की भरपाई को लेकर पति-पत्नी में लगातार विवाद होता था। लोगों की माने तो आत्महत्या से पूर्व पति और पत्नी ने के बीच कहा सुनी भी हुई थी। बच्चा भी बीमार था। इलाज को लेकर लड़ाई भी हुई थी। पत्नी किरण देवी ने बताया कि वह सिलाई का कार्य करती है। वह बुधवार वह दूसरी महिला से कपड़े सीने की बात करने गई थी। लौटकर जब वापस आई तो पाया की अंदर से दरवाजा बंद था। अपनी छोटी बेटी को दरवाजे के ऊपर से चढ़ाकर दरवाजा खोला तो अपने पति को मृत पाया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।