मधेपुरा। डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी संजय कुमार ने प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। सुखासन में एक ही जगह पर चार क्वारंटाइन सेंटर है। इसमें दो जगहों अभी प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है। डीएम ने यहां स्थित बॉयज हॉस्टल एवं गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया। दोनों सेंटर पर जाकर खाने पीने की व्यवस्था से लेकर अन्य उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद बीडीओ से क्वारंटाइन सेंटर की सभी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई निर्देश भी दिए। यहां प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध साधनों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बीडीओ राजकुमार चौधरी एवं सीओ अनिल कुमार सिन्हा को कई आवश्यक निर्देश दिए।