मधेपुरा। जिले में दिल्ली से वापस लौटे दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार की देर रात्रि इन दोनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई। कोरोना पॉजिटिव निकले दो व्यक्ति में से एक सिंहेश्वर व एक गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का है।
सिंहेश्वर प्रखंड के कोरोना पॉजिटिव कमरगामा पंचायत का 32 वर्षीय व्यक्ति है। जबकि गम्हरिया प्रखंड का कोरोना पॉजिटिव औराही एकपरहा पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला का है। दोनों दिल्ली से साथ ही यहां आए हुए थे। 11 मई को मधेपुरा पहुंचे थे। 13 एवं 14 मई को इन दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया था।
जिले के लिए राहत की बात यह है कि जिले के भीतर आने के बाद दोनों क्वारंटाइन सेंटर पर ही रह हैं। जिले के भीतर कही आना जाना नहीं हुआ है। इस वजह से अन्य क्षेत्र अथवा व्यक्तियों में इसके फैलने का खतरा नहीं है।
======
आठ मई को दिल्ली से चले थे दोनों
कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों व्यक्ति दिल्ली के वजीरपुर एरिया के केशवपुरा स्थित एक स्टील फैक्ट्री में कार्य करता था। आठ मई को दिल्ली से तकरीबन 50 लोगों के साथ एक ट्रक से निकला। 10 मई की सुबह गोपालगंज पहुंचने पर स्क्रीनिग की गई। फिर वहां से पहले समस्तीपुर एवं वहां से मधेपुरा के लिए बस से भेज दिया गया। 11 मई की सुबह मधेपुरा आने के बाद स्क्रीनिग कर टीपी कॉलेज के अल्पसंख्यक छात्रावास में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। क्वारंटाइन सेंटर में जिस हॉल में इन दोनों को रखा गया था। उसमें और छह व्यक्ति को रखा गया था। जबकि उससे सटे हॉल में मध्य प्रदेश के इंदौर से आए तीन व्यक्ति एवं जयपुर से आए दो व्यक्ति थे।
=======
जिले में 18 हुए कोरोना पॉजिटिव
जिले में अब तक कुल 18 कोरोना पॉजिटिव निकल चुका है। कोरोना पॉजिटिव निकले 18 व्यक्ति में से 16 बाहर से आए हुए लोग हैं। 14 तो महाराष्ट्र से आए छात्र हैं। महाराष्ट्र से स्पेशल ट्रेन से आए मकतब के 10 से 20 साल के उम्र के 14 छात्र कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं रविवार को निकले दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति दिल्ली से आए हुए हैं। इसके अलावा यही रह रही कोरोना पॉजिटिव निकली दोनों महिलाओं के आइजीआइएमएस में संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों महिला इलाज के बाद अब कोरोना से मुक्त हो गई हैं।