सहरसा। राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में राष्ट्रीय वैश्य महासभा सहरसा के जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार ठाकुर, गौरव कुमार आदि शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बजरंग गुप्ता के राजद छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा इससे भाजपा और मजबूत होगी इनके संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। वहीं राजद नेता बजरंग गुप्ता ने कहा राजद में समर्पित होकर राजद नगर अध्यक्ष के रूप में काम किये लेकिन राजद निष्ठावान कार्यकर्ता की घोर उपेक्षा करती है। जिसके कारण राजद छोड़ पुराने घर भाजपा में वापस आया हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल से सभी को फोन पर बात कराया। उन्होंने दूरभाष पर सभी को बधाई दी। पूर्व विधायक डॉ. रंजन ने कहा कि बजरंग गुप्ता भाजपा के सिपाही थे और अब भी हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी डॉ. शशिशेखर झा सम्राट, जिला महामंत्री अरुण कुमार चौधरी, जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, आइटी सेल के जिला संयोजक सुमित सिन्हा आदि मौजूद थे।