Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सिंहेश्वर में निकले पहले कोरोना पॉजिटिव से हड़कंप, जानिए कहा का रहनेवाला हैं? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2020

मधेपुरा।सिंहेश्वर में निकले पहले कोरोना पॉजिटिव से हड़कंप, जानिए कहा का रहनेवाला हैं?

मधेपुरा। रविवार की देर रात्रि सिंहेश्वर के कमरगामा पंचायत के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर पर हड़कंप मच गया। सुबह होते ही तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूची में सिंहेश्वर रहने से लोगों ने माना कि बाजार क्षेत्र का ही कोई व्यक्ति संक्रमित है। इसके बाद जानकारी के लिए लोग परेशान रहे। सोशल मीडिया से लेकर सब तरफ यही मामला छाया रहा। मीडियाकर्मियों को भी लगातार फोन आते रहा। कभी उसे गौरीपुर पंचायत का बताया गया तो कभी बैहरी पंचायत का बताया जाता रहा, जबकि संक्रमित कमरगामा पंचायत का है।

रविवार को एक साथ जिले निकले दोनों कोरोना पॉजिटिव के सिंहेश्वर एवं दूसरा समीप के गम्हरिया प्रखंड के रहने से लोगों में ज्यादा भय व्याप्त था। लोग आपस मे कानाफूसी करने लगे। सभी इस बात को लेकर चितित थे कि आखिर वो व्यक्ति कौन है,कहां का है और किस किस के संपर्क में आया है। इस वजह से सोमवार की सुबह बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल भी कमी कम रही। अंत में कुछ लोगों को ही सही जानकारी मिल पाई।