Kosi Live-कोशी लाइव Live Corona Update Bihar: बिहार में आज मिले 53नए कोरोना मरीज, संख्या हुई 749, 367 हुए ठीक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2020

Live Corona Update Bihar: बिहार में आज मिले 53नए कोरोना मरीज, संख्या हुई 749, 367 हुए ठीक


Bihar corona live updates:Total:749
#BiharFightsCorona 6th update of the day.3 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 749.the details are as follows.we are ascertaining their further infection trail. https://t.co/Q8CDSkh2E6
 


Live CoronaVirus Bihar Update: बिहार में सोमवार को अब तक कोरोना के 53नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 749 हो चुकी है। इसमें से 367 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज दो मरीजों को एनएमसीएच से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

सोमवार को मिले नए मामलों में 11 पटना के हैं, जिनमें आठ बीएमपी के जवान हैं। इनके अलावा गोपालगंज, भागलपुर, बांका, मधुबनी, सुपौल दो-दो मरीज हैं। इसी तरह, खगडि़या व शेखपुरा के 5-5, बेगूसराय व नवादा के 4-4, दरभंगा व मुजफ्फरपुर के 3-3 और पूर्णिया, सहरसा व सीतामढ़ी के एक-एक हैं। बता दें रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 85 मरीज एक दिन में मिले थे, जिसमें से ज्यादातर बिहार के बाहर से आए प्रवासी मजदूर शामिल हैं। आज भी मिले नए संक्रमितों में ज्यादातर बिहार के बाहर से आए मजदूर शामिल हैं। वहीं पटना में सर्वाधिक एक दिन का रिकॉर्ड फिर टूटा। पटना में लगातार दो दिनों में 20 मरीज मिले। 

कोरोना से बिहार में छह की हो चुकी है मौत, 38 में से 37 जिले हैं चपेट में

वहीं रविवार को पटना जिला के बेलछी के रहनेवाले कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है, जिसके बाद बिहार में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 367 लोग स्वस्थ होकर घर को भी लौट गये हैं। बता दें कि इस महामारी ने राज्‍य के 37 जिलों तक अपने पैर पसार लिए हैं, बिहार का केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं।

जानिए बिहार में कब-कब हुई है कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

कोरोना से पहली मौत 21 मार्च को हुई थी। मुंगेर के युवक की पटना एम्स में हुई थी मौत

दूसरी मौत 17 अप्रैल को हुई थी। वैशाली जिले के युवक की भी पटना एम्स में हुई थी मौत।

तीसरी मौत 1 मई को हुई थी। पूर्वी चंपारण के एक मरीज की पटना के एनएमसीएच में हुई थी मौत।

चौथी मौत 2 मई को हुई थी। सीतामढ़ी जिले के मरीज की एनएमसीएच में हुई थी मौत।

पांचवीं मौत 7 मई को हुई थी। सासाराम के एक  बुजुर्ग की नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई थी मौत।

छठी मौत 10 मई को, पटना के पीएमसीएच में पटना के बेलछी के रहनेवाले मरीज की हुई मौत।