Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पेड़ से पानी गिरने की अफवाह पर महिलाएं ने की पूजा-अर्चना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2020

सहरसा।पेड़ से पानी गिरने की अफवाह पर महिलाएं ने की पूजा-अर्चना

@कोशी लाइव:

सहरसा। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ में एक पेड़ से पानी गिरने की अफवाह तेजी से फैल रही है। इसको लेकर सोमवार को ग्रामीण लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उसे महादेव का चमत्कार मान रहे हैं।

उधर, स्थानीय लोग पेड़ को लेकर तरह-तरह का दावे कर रहे हैं। किसी ने कहा कि पानी का स्वाद नारियल पानी जैसा है तो किसी ने कहा कि तीन दिनों से इस पेड़ के आसपास लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं कुछ महिलाओं ने पेड़ की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।

बैजनाथपुर मुखिया पंकज कुमार ने कहा कि तीन दिनों से मिक्चर प्लांट परिसर में एक पेड़ के तने से पानी गिरना शुरू हुआ। कुछ गांव की महिलाओं का ध्यान जब इस ओर गया तो जिज्ञासावश पानी चख लिया।

लोगों का कहना है कि पानी का स्वाद नारियल पानी जैसा है। रंग हल्का सफेद है। इसको चखने से कोरोना का संक्रमण दूर हो सकता है। यह जानकारी मिलते ही अब वहां पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है तो दूसरी तरफ महिलाओं ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस प्रशासन इस बाबत कोई कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है। मगर पेड़ को लेकर कई तरह की अफवाह फैलने से लोग इसे देखने आ रहे हैं। मौके पर मुकेश यादव, प्रियंका मेहता, संजय कुमार भगता, संत कुमार, रुपेश कुमार, जगदीश यादव, शंभू यादव, पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया है कि इस संबंध में सूचना मिली है।

कोट

कहते हैं सिविल सर्जन

यह पूरी तरह से अफवाह है। ऐसे भ्रामक बातों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए। पेड़ का पानी चखने से किसी प्रकार की बीमारियां ठीक नहीं होती हैं।

डॉ. अवधेश कुमार

सिविल सर्जन, सहरसा