सहरसा। बलवाहाट ओपी क्षेत्र में कोरोना के एक संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के उपरांत संक्रमण के बाद उत्पन्न हालात पर समीक्षा व प्रभावी रणनीति को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ओपी में एक बैठक हुई। जिसमें ओपी क्षेत्र के सभी पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे। बताया गया कि ओपी क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मदनपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मोहनपुर पंचायत, खजुरी पंचायत सहित काठो पंचायत को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। मदनपुर से निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया हे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि इस संक्रामक बीमारी से डरने की बजाए सभी को एकजुट होकर उसका मुकाबला करना होगा। लॉकडाउन व शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर इस जानलेवा बीमारी के संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधि से अपने-अपने पंचायत में लोगो के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया। कहा कि कंटेनमेंट जोन में जो समस्या होगी उसे प्रशासन के मदद से दूर किया जायेगा। अभी कई लोगों को जांच के लिए सैंपल भेजा गया है जिसमें रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। बैठक में एसडीएम अश्विनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, यूनिसेफ से नवीन कुमार चोधरी, महबूब आलम, अखिलेश कुमार खजुरी पंचायत के सरपंच संतोष कुमार सिंह, मुखिया अरूण यादव, मोहनपुर पंचायत के मुखिया व सरपंच, बधवा पंचायत के मुखिया राजकुमार राय, सरपंच प्रशांत कुमार राय, महमम्दपुर मुखिया रमेश राय, भोटिया के समाजसेवी एस कुमार, दिवाकर कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
@कोशी लाइव:
