सहरसा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिए जाने का भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने स्वागत करते हुए कहा है कि यह आíथक पैकेज मजदूर, किसान, छोटे व मझोले उद्योग, मध्यम वर्ग सहित देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं वित्त मंत्री को पत्र लिखकर इ.कॉमर्स से छोटे व्यापारियों को हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी थी। सरकार से आग्रह किया गया था कि इ.कॉमर्स के कारण स्थानीय व्यापारी को अपना व्यवसाय छोड़ना पड़ सकता है। जबकि इस महामारी में सभी व्यापारी सरकार के हर फैसले के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। कहा कि सरकार से लॉकडाउन के अवधि का बैंक ब्याज भी मा़फ करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प साझा करते हुए कोरोना से लड़ने और आगे बढ़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि. आत्मनिर्भर भारत के लिए लोकल उत्पाद खरीदना है तथा लोकल उत्पाद का गर्व करते हुए प्रचार करना है। सतर्क रहते हुए इस जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है। महामारी के इस दौर में भी भारत ने आत्मनिर्भरता के कदमों पर आगे बढ़ने की अपनी क्षमता का परिचय दिया है। जब कोरोना संकट शुरु हुआ तब भारत में एक भी पीपीई कि. नहीं बनती थी। एन.95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख कि. और 2 लाख एन.95 मास्क बनाए जा रहे हैं।
