बेगूसराय में दो लड़कियों संग कुत्ता भी क्वारंटाइन
बेगूसराय। बरौनी प्रखंड क्षेत्र के गढ़हरा में रेलकर्मी व उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दो पुत्रियों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, असुरारी में क्वारंटाइन कर दिया गया है। घर में कोई सदस्य नहीं बचने के कारण साथ में पालतू कुत्ता भी क्वारंटाइन किया गया है। दोनों बहनें यहां भी कुत्ते की सेवा कर रही हैं। वे कुत्ते को क्वारंटाइन सेंटर में घुमाती हैं। रेलकर्मी कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हुए थे। वे कैंसर पीडि़त हैं। उनका इलाज अब पटना में चल रहा है। उनके साथ वहां उनका पुत्र रह रहा है। वहीं बुधवार को उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं। बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि परिवार में केवल लड़कियां बची थीं। दोनों को क्वारंटाइन सेंटर में रखने के कारण पालतू कुत्ते को भी केंद्र पर रखना पड़ा है।